पिंपल्स और कील- मुंहासों से छुटकारा पाये मात्र 2 दिन में

पिंपल्स तथा कील- मुंहासे निकलने से काफी लोग परेशान है। 15 से 25 वर्ष की उम्र तक पिंपल्स निकलना काफी नॉर्मल होता है और जहां तक सभी को होते हैं।
हमारे चेहरे पर पिंपल्स और कील-मुंहासे कहीं कारणों से निकल आते हैं। जिन लोगों के पिंपल्स निकल आते हैं, वे कई बार मानसिक रोग के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे लोग हमेशा तनाव, चिड़चिड़ापन में रहते हैं।

चेहरे के पिम्पल व कील-मुंहासों के दाग हटाने के घरेलू नुस्खे – 

आप अपने चेहरे को हमेशा साफ रखने की कोशिश कीजिए चाहे पिंपल्स हो या ना हो। अपने चेहरे को दिन में दो-तीन बार जरूर साफ पानी से धोएं। यह आपको अपने चेहरे की चिपचिपाहट से दूर रखने की मदद करेंगे।

ऑयली चेहरे को Exfoliating Face Wash से जरूर धोएं। यह आपको Block Pore कम करने में मदद करता है।

अगर आपकी त्वचा ऑयली या पिंपल पोर्न स्किन है, तो आप बाजार में उपलब्ध सारे स्किन प्रोडक्ट बहुत ही ध्यान पूर्वक सुने। अगर हो सके तो डॉक्टर की सलाह भी ले।

सोने से पहले अपने चेहरे के मेकअप को अच्छी तरह से धो ले। रात भर मेकअप रखने से आपके Block Pore या पिंपल निकल सकते हैं।

अगर आप धूप में कहीं जा रहे हैं या त्वचा को धूप से बचाने के लिए Board Spectrum Sunscreen लगाना अत्यंत आवश्यक है।

पिंपल्स को कभी भी हाथ से ना फोड़े। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके चेहरे पर Scar और Pigmentation होने की संभावना रहती है।

घरेलू उपाय – 

कील-मुंहासे निकलने वाले व्यक्ति अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और हरी सब्जियां एवं ताजा फल खाएं।

लौकी के रस में आंवले का जूस मिलाकर नियमित रूप से पिए। इससे आपके पिंपल्स कम होने की संभावना रहती है।

पिंपल्स हो जाने पर गरम मसाले, अधिक तेल, गुड़ या गर्म चीजें खाना बंद कर दे क्योंकि इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स या कील मुंहासे ज्यादा निकलना प्रारंभ हो जाते हैं।

ज्यादा नमक और ज्यादा मीठा भी ना खाए और गर्म चीजों का सेवन ना करें। यह पिंपल्स को बढ़ावा देते हैं। सुबह उठकर रोजाना पानी जरूर पीएं और दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर जल अवश्य पीना चाहिए।

पिंपल्स हो जाने पर सुबह उठकर 5-7 नीम के पत्ते खाएं। चिरायता या गिलोल को रात में भिगोकर सुबह उसका पानी पीएं। ऐसा करने से आप के पिंपल कम होना प्रारंभ हो जाएंगे।

आयुर्वेदिक दवाइयां –

दो-दो गोली कायाकल्प वटी का सुबह-शाम खाली पेट सेवन जरूर करें। चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाएं तथा एलोवेरा का जूस पीएं।

एक चम्मच कायाकल्प क्वाथ को एक गिलास पानी में अच्छी तरह से पकाएं, जब 50 ग्राम बचे तो उसे छानकर पी ले। महामंजिष्ठादि रिस्ठ व खदिरारिष्ठ का प्रयोग करने से पिंपल्स एवं कील मुंहासे दूर हो जाते हैं।

जिन व्यक्तियों को कील-मुंहासे की परेशानी है वो मसूर की दाल के आटे का पानी में पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करने से पिंपल्स में लाभ मिलता है।

पके हुए केले या पकी हुई पपीता का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसों में आराम मिलता है। लेकिन ऐसा आपको हफ्ते में कम से कम तीन-चार बार करना चाहिए।

ताज खीरे को काट कर तुरंत अपने चेहरे पर लगाने से पिंपल्स में फायदा मिलता है। खीरा लगाने से चेहरे पर ठंडक भी मिलती है।

खीरा पिंपल्स से लेकर चमड़ी के सभी चर्म रोगों में आरामदायक होता है। इससे चेहरे की सफाई भी होती है।

जिन लोगों को पिंपल्स या त्वचागत के रोगों से परेशानी है, तो वे कपालभाती, बाह्य, भस्त्रिका, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम एवं उद्गीत प्राणायाम करें।

प्राणायाम करने से हम तनाव मुक्त एवं हमारा लीवर सही रहता है। और आपका लीवर सही होता है तो आपको चर्म रोग होने की संभावना कम रहती है।

अगर आपको कील-मुंहासे से ज्यादा निकलते हैं तो आप कांति लेप प्रयोग करें। इसमें हल्दी, दारूहल्दी, गेरु, मंजिष्ठ, तगर, खैर व चंदन आदि मिला होता है।

नोट –

हमारे द्वारा ऊपर बताई गई सारी जानकारी ज्ञान के लिए है फिर भी आपको पिंपल्स या कील-मुंहासे और चर्म रोग से संबंधित परेशानी है, तो आप किसी प्रकार की दवाई लेने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *